जहरीली शराब कांड: ट्रांसपोर्ट कंपनी से 2000 लीटर स्पिरिट बरामद

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा

अम्ब पुलिस की टीम ने डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंदर सिंह की अगुवाई में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से शक के आधार पर करीब 2000 लीटर स्पिरिट कब्जे में ली है। ट्रांसपोर्ट के जरिये अम्ब पहुंची स्पिरिट उक्त खेप में छह बड़े ड्रम 200-200 लीटर व आठ प्लास्टिक के 100-100 लीटर के छोटे ड्रम शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि उक्त स्पिरिट की इतनी खेप गोवा से ट्रांसपोर्ट के माध्यम से हमीरपुर के रंगस पहुंचाई जानी थी और उसके आगे इसकी डिलीवरी कहीं और की जानी थी। लेकिन सुंदरनगर जहरीली शराब कांड सामने आने के बाद इसका मालिक इसे ट्रांसपोर्ट कंपनी से लेने से आनाकानी कर रहा था और इसी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से उसकी स्पिरिट की दूसरी खेप आने के साथ ही इस खेप को भी उसी के साथ लेने की बात कर रहा था।

उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शक के आधार पर अम्ब की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से 2000 लीटर स्पिरिट कब्जे में ली है। उक्त स्पिरिट की खेप कहां जाने वाली थी इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज को मिली नई पहचान! बनेगा चिकित्सा और मेडिकल शिक्षा का बड़ा समग्र संस्थान

मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और मेडिकल प्रोफेशनल्स को...

जोगिंद्रनगर में होटल के कमरे से चिट्टे का खेल बेनकाब, कमरा नंबर-6 में चल रहा था सौदा, चार युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क जोगिंद्रनगर के लक्ष्मी बाजार स्थित होटल में कमरा लेकर...

Himachal Pradesh Driving Licence Online Apply 2026: घर बैठे ऐसे बनवाएं नया ड्राइविंग लाइसेंस, जानें पूरी प्रक्रिया

हिमखबर डेस्क अगर आप हिमाचल प्रदेश में नया ड्राइविंग लाइसेंस...