शाहपुर में सीवरेज का सीएम से करवाएंगे शिलान्यास: पठानियां

--Advertisement--

विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में सुनीं लोगों की समस्याएं

शाहपुर, 29 अगस्त – नितिश पठानियां

शाहपुर में सीवरेज योजना का मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु से शीघ्र शिलान्यास करवाया जाएगा ताकि शाहपुर नगर पंचायत को साफ तथा स्वच्छ बनाया जा सके। यह जानकारी विधायक केवल सिंह पठानिया ने मंगलवार को शाहपुर के वार्ड नं चार में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत दी।

उन्होंने कहा कि सीवरेज योजना के कार्यान्वयन को लेकर शाहपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधियों तथा जल शक्ति विभाग के साथ आवश्यक बैठक भी आयोजित की जाएगी ताकि सीवरेज का निर्माण कार्य समय पर पूरा किया जा सके।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी तथा शाहपुर को विकसित करने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों के विकास के लिए कृतसंकल्प है तथा इसी दिशा में नौ माह के कार्यकाल में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की कई सौंगातें प्रदान की गई हैं।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि लोगों की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम आरंभ किया गया है तथा आम जनमानस को बेहतर सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए भी कारगर कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने सूबेदार उत्तम सिंह के रास्ते की समस्या के बारे राजस्व विभाग के अधिकारियों को तुरंत जमीन की पैमाइश करने के आदेश दिए गए हैं।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा नगर पंचायत अध्यक्ष उषा शर्मा, उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया, पार्षद आजाद सिंह, शुभम ठाकुर, निशा शर्मा, मनोनीत पार्षद राजीव पटियाल संजीव उपाध्याय पुष्पा जरियाल जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, किरण कांटा सरिता देवी पंचायत समिति सदस्य श्रीमती आशा देवी, नरेश ठाकुर यू लाइक ट्रेलर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रश्मि चौधरी, अनिल शर्मा, केवल कुमार, बिंदा ठाकुर, अमर सिंह चंबियाल कुलदीप ,चंबियाल, विनोद चंबियाल, संजीव चंबियल उप प्रधान क्यारी करतार सिंह इंद्र मोहन चंबियाल सहित जल शक्ति विभाग से रज्जाक मोहम्मद,  विद्युत विभाग एसडीओ विक्रम शर्मा लोक निर्माण विभाग एसडीओ विपुल पुंज डॉ अरविंद शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...