भालू ने एक साथ 25 भेड़ों को उतारा मौत के घाट, 115 बाल-बाल बचीं

--Advertisement--

शिमला, 29 अगस्त – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के कल्पा की बारंग पंचायत में भालू ने 25 भेड़ों को मौत के घाट उतार दिया। बारंग निवासी कमल कपूर ने डोगरी में 140 भेड-बकरियों को रखा हुआ था। भेड़शाला में भालू ने घुसकर 140 में से 25 भेड़ों को मार डाला। जैसे ही कमल कपूर को भेड़ों के चिल्लाने की आवाज आई, वो टॉर्च लेकर निकला।

मौके पर देखा कि भेड़ें सहमी हुई है। टॉर्च की रोशनी में देखने पर पाया कि भालू भेड़शाला से भाग रहा है। कपूर का कहना था कि उसके पास कोई भी हथियार नहीं था, इस कारण वो भालू का कुछ नहीं कर सका। अलबत्ता, कुछ भेड़ों को बचाने में सफल हो गया।

पशुपालन विभाग का स्टाफ मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा ले रहा है। कमल कपूर ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है। साथ ही कहा कि संवेदनशील इलाकों में खूंखार जंगली जानवरों से बचाव के लिए पशुपालकों को हथियार दिए जाने चाहिए। लाइसेंस प्रणाली पेचीदा होने की वजह से वो हथियार नहीं रख पाते। जानवरों के साथ-साथ चोरों से भी हिफाजत हो सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...