शास्त्री पदों पर बैचवाइज नियुक्ति हेतु काउंसलिंग 11 को।

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जसबाल

जिला कांगड़ा में शास्त्री पदों पर बैचवाइज नियुक्ति हेतु 11 फरवरी को डाइट कांगड़ा स्थित धर्मशाला में काऊसलिंग आयोजित की जा रही है जिसमें विभिन्न श्रेणियों में 66 पद शामिल हैं।

उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा मोहिंद्र कुमार ने बताया कि इन पदों में सामान्य अनारक्षित में 25, अनुसूचित जाति में 13, अन्य पिछड़ा वर्ग में 11, अनुसूचित जनजाति में 2, अनुसूचित जाति डब्ल्यू.एफ.एफ. में 1, आर्थिक रुप से पिछड़ा वर्ग में 8, अनुसूचित जाति बी.पी.एल./आईआर.डी.पी. में 3, अन्य पिछड़ा वर्ग (बी.पी.एल.,आई.आर.डी.पी.) में 2, अनुसूचित जनजाति (बी.पी.एल./आई.आर.डी.पी.) में एक पद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 4 जून 2020 तक भर्ती एवं पदोन्नति नियम शास्त्री की निर्धारित योग्यता पूर्ण करने वाले अभ्यार्थी उक्त काऊसंलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

काऊसंलिंग के दौरान कोविड-19 के विभिन्न सुरक्षा उपायों को अपनाया जाएगा। जिला कांगड़ा के विभिन्न रोजगार कार्यालयों द्वारा प्रायोजित अभ्यार्थियों को बुलावा पत्र प्रेषित किए गए हैं। संबंधित जानकारी विभाग की वैबसाइट पर उपलब्ध है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...