आंदोलनरत किसानों को पार्टी का पूरा समर्थन देते हुए कहा है कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है-कुलदीप सिंह राठौर

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने देश के आंदोलनरत किसानों को पार्टी का पूरा समर्थन देते हुए कहा है कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है।उन्होंने कहा है कि आज किसानों के चक्का जाम को भी कांग्रेस का समर्थन था।

पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में राठौर ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में किसानों के समर्थन में 10 फरवरी को सभी ब्लॉकों में सम्मेलन आयोजित करेगी, जिसमें इस आंदोलन के चलते अपनी जान गवांने वाले किसानों को पार्टी की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित भी किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि इसी तरह 20 फरवरी को कांग्रेस सभी जिलों में पदयात्रा का आयोजन कर किसानों को जनसमर्थन जुटाएगी।

इसके अतिरिक्त कांग्रेस इन किसानों के समर्थन में 25 फरवरी को सोलन में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन करेगी, जिसमें कांग्रेस पार्टी के नेता, विधायक, पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारी, सभी फ्रंटल सगंठनों व विभागों के प्रमुखों सहित पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है और उनके साथ किसी भी अन्याय के खिलाफ हर स्तर पर लड़ेंगी।

कुलदीप राठौर ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि वह जनादेश को चुरा रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समर्थन से जीते लोगों को प्रलोभन देकर भाजपा लोकतंत्र की मर्यादाओं का घोर अपमान कर रही है।उन्होंने कहा कि आज सिरमौर जिला परिषद चुनावों में भी एक महिला जो कांग्रेस के समर्थन से जीती थी उसे अपने पक्ष में करने के लिए प्रलोभन दिया गया।उन्होंने कहा कि सिरमौर में भाजपा के पास बहुमत नही था,उन्होंने बहुमत को चुराया है।

राठौर ने कहा कि इसी प्रकार बीडीसी में भी भाजपा जोड़तोड़ कर प्रलोभन देकर ओछी राजनीति कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ है जहां पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को प्रभावित करने के लिए सभी कायदे कानून को ताक पर रख दिया गया है।प्रदेश में भाजपा ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में जीत कर आये लोगों में डर व भय का माहौल पैदा कर दिया है।

राठौर ने कहा कि वह प्रदेश में भाजपा की इस ओछी राजनीति पर अपनी पूरी नज़र रखे हुए है।उन्होंने कहा कि जो अधिकारी या पुलिस अधिकारी भाजपा के साथ इन अनैतिक कार्यो में साथ दे रहें है पार्टी की उन पर भी पूरी नजर है।उन्हें अपनी करनी को भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...