शराब पीकर ड्यूटी पर पहुंचे तीन शिक्षक निलंबित, कारण बताओ नोटिस किए गए जारी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

शराब पीकर ड्यूटी पर पहुंचे राजकीय प्राथमिक पाठशाला गाहलियां के जेबीटी शिक्षक, कोठार रानीताल स्कूल के केमिस्ट्री शिक्षक और शिक्षा खंड कांगड़ा के एक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के ड्राइंग मास्टर को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है।

इसके अलावा गत सप्ताह शिक्षा खंड इंदौरा व राजा का तालाब के निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से फरलो मारने और रिकार्ड न रखने वाले पांच शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन शिक्षकों के जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

पिछले सप्ताह प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने कांगड़ा के गाहलियां स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान एक जेबीटी शिक्षक शराब पीकर डयूटी पर मिला। इसके अलावा एक ड्राइंग मास्टर भी नशे में था। पांच दिसंबर को काठोर रानीताल स्कूल का एक केमिस्ट्री शिक्षक नशे में स्कूल पहुंचा। शिक्षक का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ।

इसके अलावा तीन दिन पूर्व उपनिदेशक ने शिक्षा खंड इंदौरा व राजा का तालाब के स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ स्कूलों में शिक्षक हाजिरी लगाकर स्कूल से गायब हो गए थे। कुछ शिक्षकों ने अपना और विद्यार्थियों का रिकार्ड भी नहीं बनाया था। इन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी हुए हैं।

कार्यकारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा मोहिंद्र कुमार के बोल 

कार्यकारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक (कांगड़ा) मोहिंद्र कुमार ने बताया कि शराब पीकर ड्यूटी पर आए कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। ड्यूटी के दौरान कोताही बरतने वाले इंदौरा व राजा का तालाब के पांच शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...