ब्रेकिंग: टाहलीवाल में मजदूर की गोली मारकर हत्या, फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार

--Advertisement--

ऊना जिले में थाना हरोली के तहत टाहलीवाल क्षेत्र में एक फैक्ट्री के मलिक ने देर रात गोली चलाकर एक मजदूर की हत्या कर दी।

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में थाना हरोली के तहत टाहलीवाल  क्षेत्र में एक फैक्ट्री के मलिक ने देर रात गोली चलाकर एक मजदूर की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री मालिक संत प्रकाश निवासी प्लॉट 45 इंडस्ट्रियल एरिया टाहलीवाल ने किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद इस वारदात को अंजाम दिया।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मृतक की पहचान हरि नंदन राम (40) उर्फ भूरा पुत्र लक्ष्मी राम, गांव कुंडलपुर जिला बेतिया बिहार के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक फैक्ट्री मालिक के पास ही रहता था। जिस फैक्ट्री में यह वारदात हुई, वहां साबुन बनाने का कार्य भी होता था। वारदात के बाद मंगलवार सुबह पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके से साक्ष्य जुटाए और आगे की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर के बोल 

पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...