शनि जयंती के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का किया आयोजन

--Advertisement--

बकलोह – भूषण गुरुंग

आज शनि जयंती के पावन अवसर में ककीरा के स्थानीय निवासी शिव कुमार पठानिया के द्वारा आज शनि देव महाराज मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ।

 

सुबह पहले शनि देव महाराज जी के मंदिर में पंडित देव कुमार शर्मा के अगुवाई मे हवन पूजन किया गया । उसके बाद शनि देव महाराज जी को नहला कर नया वस्त्र धारण किया गया बाद उनके मंदिर में ध्वजा रोहन के बाद स्थानीय महिलाओ के द्वारा भजन कीर्तन किया गया।

गौर है कि इस मंदिर का निर्माण सन 2013 को शिव कुमार पठानिया जी के द्वारा करवाया गया था। और उनका इच्छा था कि यहाँ पर शनि देव जी महाराज का मंदिर होना जरूरी ही इस लिया उन्होंने इस मंदिर का स्थापना करवाया था।

आज यहाँ के लोगो को हर शनिबार को शनिदेव जी के पूजा के लिए यहाँ वहाँ नही जाना पड़ता है। हर साल शनि जयंती के पावन अवसर में इस मंदिर में उनके द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है।

आज शनिदेव जी के मंदिर में सैकड़ो लोगो ने भंडारे का आनंद लिया। और शनि देव जी का आशीर्वाद लेकर के ख़ुशी ख़ुशी अपने घरों को लौट गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...