चंबा मेडिकल कालेज में तीमारदारों के चुराए गहने-मोबाइल, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरा

--Advertisement--

चम्बा – अनिल संबियाल

पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए चोरों ने सेंधमारी करते हुए मरीजों के तीमारदारों के गहने व मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। गुरुवार देर रात घटित वारदात का पता शुक्रवार सवेरे चला।

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने घटना का पता चलते ही पुलिस को सूचित किया पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के साथ ही तीमारदारों के बयान दर्ज किए।

पुलिस चोरी की वारदात से पर्दा हटाने के लिए मेडिकल कॉलेज के विभिन्न हिस्सों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाल रही है। इस घटना ने एक बार फिर से मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा प्रबंधों की पोल खोल कर रख दी है।

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक कौशल ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस टीम आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...