वीमांशु एलीवेटर कंपनी में 17 पदों पर सीधी भर्ती, इस दिन होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 08 मई को होगा साक्षात्कार।

हिमखबर डेस्क 

हमीरपुर स्थित निजी कंपनी मैसर्ज वीमांशु एलीवेटर एंड एस्केलेटर द्वारा विभिन्न पदों हेतु भर्ती के लिए एक दिवसीय साक्षात्कार का आयोजन 8 मई 2025 को प्रातः 10ः30 बजे, जिला रोजगार कार्यालय, हमीरपुर में किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी, हमीरपुर ने बताया कि कंपनी द्वारा कुल 17 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी, जिनमें 10 पद टेक्निकल एग्जीक्यूटिव, 2 पद चालक (ड्राइवर) एवं 5 पद मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के शामिल हैं।

टेक्निकल एग्जीक्यूटिव पद हेतु अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता प्लस टू या आईटीआई, चालक पद हेतु 10वीं पास तथा व्यावसायिक वाहन चलाने का अनुभव एवं मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव पद हेतु किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है।

आयु सीमा 20 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 12,000 प्रतिमाह वेतन के साथ आवास सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थी जो हिमाचल प्रदेश के स्थायी निवासी हैं और जिनका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, वे अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित निर्धारित समय व स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कंपनी के मोबाइल नंबर 8894723312 या जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...