दिल्ली से मनाली घूमने जा रहे पर्यटकों की बस हादसे का शिकार, पढ़ें पूरी खबर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

मनाली और पतलीकूहल के बीच 17 मील के पास पर्यटकों से भरी एक निजी वोल्वो बस दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति को चोटें आईं है, जबकि अन्य सभी सुरक्षित बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब सवा 6 बजे पेश आया, जब निजी वोल्वो बस (एचआर 47जी-0011) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में पर्यटक सवार थे, जोकि दिल्ली से मनाली घूमने जा रहे थे। जैसे ही बस पलटी तो पर्यटकों के बीच चीखोपुकार मच गई।

वहीं स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे तथा पुलिस प्रशासन को भी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले पर्यटकों को बस से निकाल लिया गया था।

हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। वहीं अन्य पर्यटकों को दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार गनीमत यह रही कि बस किसी खाई में नहीं गिरी, अन्यथा हादसे का मंजर कुछ और भी हो सकता था। पतलीकूहल थाना की टीम ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

वहीं प्रशासन ने वाहन चालकों से वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस प्रकार के हादसों से बचा जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...