विजिलेंस को उपलब्ध करवाया कर्मचारी चयन आयोग का रिकार्ड

--Advertisement--

हमीरपुर 25 मार्च – हिमखबर डेस्क 

हाल ही में भंग किए गए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए नियुक्त विशेष कार्यकारी अधिकारी एवं हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अनुपम ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से मांगे गए आवश्यक रिकार्ड को उपलब्ध करवाने के लिए 23 मार्च को आयोग के द्वार खोले गए।

अनुपम ठाकुर ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आयोग से रिकार्ड मांगा था और प्रदेश सरकार ने भी विभिन्न मदों पर प्रश्न पूछे थे। उक्त रिकार्ड और प्रश्नों से संबंधित पूरी सूचना उपलब्ध करवा दी गई है।

विशेष कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि लंबित सूचनाओं के निपटारे में अनुभाग अधिकारी इकबाल सिंह और अधीक्षक जीवन वर्मा ने दिन-रात कार्य किया।

अनुपम ठाकुर ने बताया कि आने वाले समय में जो भी नवीन सूचनाएं और रिकॉर्ड हिमाचल प्रदेश राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा मांगा जाएगा, उसे मुहैया करवाने के लिए भी पूर्ण तत्परता के साथ कार्य किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आयोग के चार वाहनों को शिमला भेजने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।  ये सभी वाहन सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपे जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...