उपायुक्त डीसी राणा ने कोविड-19 की जारी एडवाइजरी के पालन के दिए निर्देश

--Advertisement--

बढ़ते संक्रमण मामलों से एहतियातन नियमों का पालन सुनिश्चित बनाएं लोग

चंबा ,25 मार्च – भूषण गुरुंग

कोविड-19 वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत उपायुक्त डीसी राणा ने सभी ज़िला वासियों से विशेष एहतियात रखने का आग्रह किया है ।

स्वास्थ्य सचिव, हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी एडवाइजरी का ज़िला में पालन सुनिश्चित बनाने को लेकर उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी जारी किए हैं ।

सभी आवश्यक एहतियातों और कोरोना वायरस संक्रमण के नियमों का पालन सुनिश्चित बनाने का निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा है कि कोविड-19 के साथ-साथ इनफ्लुएंजा वायरस की निगरानी आवश्यक है, ताकि कोविड-19 के नए वेरिएंट और इनफ्लुएंजा के एच1एन1, एच3एन2 के बढ़ते प्रसार को रोका जा सके ।

जारी एडवाइजरी के अनुसार लोगों को भीड़भाड़ वाले स्थानों, सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मास्क पहनने की सलाह दी गई है । वरिष्ठ नागरिकों और कोमोरबिडिटी वाले लोगों को विशेष एहतियात रखने को कहा गया है । इसके साथ सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करने और हाथ की स्वच्छता रखने की सलाह भी दी गई है ।

लोगों से कोरोना टीकाकरण की बूस्टर डोज लगाने के साथ इनफ्लुएंजा ( कॉमन कोल्ड ) के लक्षण होने पर चिकित्सीय परामर्श के साथ कोरोना वायरस संक्रमण की जांच करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...