‘वह हिमाचल की बेटी है…’ कंगना रनौत को लेकर बोलीं प्रतिभा सिंह; लोगों से की ये अपील

--Advertisement--

कंगना हिमाचल की बेटी: प्रतिभा सिंह, प्रतिभा सिंह ने कहा कि मैं उनका (कंगना रनौत) स्वागत करती हूं, उन्होंने कहा कि महिला का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि मैं उनका (कंगना रनौत) स्वागत करती हूं क्योंकि वह हिमाचल की बेटी हैं। वह राज्य के लिए काम करने के लिए राजनीति में आई हैं और उन्होंने सक्रिय रूप से काम करना शुरू कर दिया है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि एक महिला, उसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे आपत्तिजनक टिप्पणी न करें, यह अच्छा नहीं है। चाहे वह मीडिया के माध्यम से हो या किसी सार्वजनिक बैठक में, हमें उन पर टिप्पणी करने के बजाय मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहिए।

प्रतिभा सिंह होंगी मंडी से प्रत्याशी

गए बुधवार कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से प्रत्याशी को लेकर तस्वीर साफ कर दी है। इस सीट से पार्टी ने प्रतिभा सिंह को उम्मीदवार बनाया है। प्रतिभा सिंह मौजूदा समय मे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हैं और इसी सीट से सांसद भी हैं। मंडी सीट से प्रतिभा सिंह सासंद होगी इसकी जानकारी हिमाचल के कांग्रेस दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने दी। हालांकि, इसे लेकर अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

भाजपा उम्मीदवार हैं कंगना रनौत

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने मंडी संसदीय सीट से प्रत्याशी के रूप में कंगना रनौत को मैदान में उतारा है। कंगना ने चुनाव प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। बीते दिनों कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना रनौत को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसके बाद यह विवाद का मुद्दा बन गया। हालांकि श्रीनेत ने सफाई देते हुए कहा था कि उनका अकाउंट हैक हो गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...