वन विभाग की टीम ने पकड़ीं मेंपल की 160 गांठें, आरोपी अरेस्ट

--Advertisement--

लुडेरा चैकपोस्ट पर वन विभाग की टीम दविश, गाड़ी में तस्करी की लकड़ी और कटर किए बरामद

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा- साहो मार्ग पर वन विभाग की लुडेरा चैकपोस्ट पर टीम ने एक गाड़ी से 160 मेंपल की गांठें व कटर बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस संदर्भ में वन विभाग की टीम ने गाड़ी में सवार तीन लोगों के खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी लोअर चंबा रेंज के वन परिक्षेत्र अधिकारी मनोज कुमार को गुप्त सूचना हासिल हुई कि साहो की ओर से एक गाड़ी में मेंपल की गांठों की खेप चंबा की ओर लाई जा रही है। वन विभाग की टीम ने मेंपल की गांठों को भी जब्त कर लिया है।

इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए तुरंत विभागीय टीम का गठन कर लुडेरा चैकपोस्ट पर नाका लगा दिया। इसी दौरान वहां से गुजर रही गाड़ी से 160 मेंपल की गांठें बरामद की हैं।

इस पर वाहन में सवार पृथी रावल निवासी गांव थाली, टेक बहादुर निवासी गांव बदरंग जिला लाहुल स्पीति और संजय कुमार निवासी गांव गजनुईं को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को सीजेएम की अदालत में पेश किया जा रहा है।

वनमंडलाधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार के बोल 

उधर, वनमंडलाधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...