दोस्त बताकर लूट लिए नौ लाख रुपए, ज्वाली के व्यक्ति से व्हाट्सऐप के जरिए साधा निशाना

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला कांगड़ा के ज्वाली के एक व्यक्ति को साइबर शातिरों ने खुद को व्यक्ति का दोस्त बताकर नौ लाख रुपए की ठगी का शिकार बनाया है। व्हाट्सऐप कॉल के जरिए शातिर ने पीडि़त से संपर्क साधा था और एजेंट को पेमेंट करने का हवाला दिया था। ठगी का एहसास होने पर पीडि़त ने साइबर थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार ज्वाली निवासी एक व्यक्ति को व्हाट्सऐप कॉल के माध्यम से किसी ने फोन किया कि मैं कनाडा से आपका दोस्त बोल रहा हंू। शातिर ने बताया था कि वह इस समय विदेश में है तथा उसने अन्य लोगों को विदेश बुलाने के लिए पेमेंट करनी है।

साथ ही शातिर ने व्यक्ति को यह भी झांसा दिया कि मैंने ऑनलाइन माध्यम से आपको 14 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं, लेकिन यहां पर दो-तीन दिन छुट्टी है, जिसके चलते शायद आपको पेमेंट देरी से मिलेगी। ऐसे में आप मुझे नौ लाख रुपए भेज दो, जिससे कि एजेंट को पेमेंट करके अन्य लोगों को विदेश बुलाया जा सकें।

जिस पर ज्वाली के व्यक्ति ने चार ट्रांजेक्शन के माध्यम से शातिर को करीब नौ लाख रुपए की पेमेंट कर दी। जब शातिर की ओर से ट्रांसफर की गई राशि के खाते में न आने पर पीडि़त को ठगी का एहसास हुआ और उसने साइबर थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई।

गौरतलब है कि पिछले कुछ माह से साइबर अपराधी लगातार विभिन्न तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं, जिसमें नौकरी-पेशा व पढ़े-लिखे लोग भी लाखों रुपए की ठगी का शिकार बन रहे हैं। बावजूद इसके अब तक लोगों को लालच व घर बैठे पैसा कमाने के चक्कर में लगातार बड़ी ठगी का शिकार बन रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...