वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर घर में दी दबिश, अढ़ाई लाख रुपए से अधिक कीमत की अवैध लकड़ी बरामद

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

नाचन वन मंडल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर घर में अवैध रूप से रखे देवदार के 36 स्लीपर बरामद किए हैं। वन विभाग की टीम ने छज्जू राम पुत्र जीवानन्द निवासी शलोग के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बरामद की गई लकड़ी की कीमत 2.67 लाख रुपए आंकी गई है।

डीएफओ नाचन एसएस कश्यप ने लकड़ी बरामद करने की पुष्टि की है। डीएफओ से मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग नाचन को गुप्त सूचना मिलने पर विभागीय टीम ने ज्यूणी घाटी के शलोग गांव में दबिश दी।

विभागीय टीम में वन रक्षक वीरेंद्र, देश राज, कर्ण व वन मित्र राकेश कुमार ने छजु राम के घर में दबिश दी। घर में देवदार के 36 स्लीपर बरामद हुए।

विभागीय टीम ने जब छज्जू राम से लकड़ी का परमिट मांगा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। बाद में उसने अपना गुनाह कबूल कर दिया। विभागीय टीम ने अवैध लकड़ी को कब्जे में ले लिया है।

डीएफओ एसएस कश्यप के बोल 

डीएफओ एसएस कश्यप ने बताया कि वन परिक्षेत्राधिकारी नाचन महेंद्र सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। वन विभाग की प्रारंभिक जांच में बरामद लकड़ी का पेड़ का ठूंठ डीपीएफ लोट में बरामद कर लिया है।

उधर, अवैध लकड़ी बरामद करने के बाद डीएफओ नाचन ने वन मंडल नाचन में गश्त बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि वन काटुओं को कतई बक्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...