भूस्खलन की चपेट में आकर कार के उड़े परखच्चे, सवारों ने छलांग लगाकर बचाई जान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

मंडी जिला के उपमंडल बालीचौकी में बारिश और भूस्खलन के बीच हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

बालीचौकी-सुधराणी मार्ग पर धवेहड़ के डीबर नाला के समीप एक ऑल्टो कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए।

इस हादसे में खास बात यह रही कि अगर कार में सवार लोग छलांग नहीं लगाते तो जानी नुक्सान भी हो सकता था।

प्रत्यक्षदर्शी समाजसेवी देव राज ने बताया कि मंगलवार को डीबर नाला के पास अचानक पहाड़ी के एक हिस्से से भूस्खलन हुआ, जिसकी चपेट में आकर कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

भूस्खलन की भनक लगते ही कार में सवार चालक चमन लाल व तिलक ने छलांग लगा दी थी, जिसके चलते उन्हें आंशिक तौर पर चोटें आई हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को सीएचसी बालीचौकी लाया गया, जहां उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...