लपियाणा स्कूल में किशोरियों को किया जागरूक

--Advertisement--

Image

लंज/कांगड़ा – निजी संवाददाता

बाल विकास परियोजना रैत के सौजन्य से राजकीय उच्च विद्यालय लपियाणा में वो दिन योजना (मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, अनीमिया और बच्चे के पहले 1000 दिन ) जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य सभी किशोरियों और महिलाओं को प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना व मासिक धर्म के दौरान महिलाओं व किशोरियों के साथ होने वाले व्यवहार, कुरितियो व भातियों के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

इसमें उपस्थित किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता, कंगारू केयर, नेपकिन/पैड के प्रयोग और निपटान वारे , अ‌‌नीमिया के बारे, संतुलित आहार, कुपोषण के कारण , प्रथम 1000 दिन, माहवारी से संबंधित कुरीतियों के बारे में वृत पर्यवेक्षक सुशील कुमार ने विस्तृत जानकारी दी।

इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अलका देवी, अरूणा कुमारी ने भी किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता के बारे जागरूक किया। लगभग 50 किशोरियों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल अध्यापक बलवीर ने भी अपने बहुमूल्य विचार रखे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...