औहर स्कूल के बच्चों ने पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर, जिला बिलासपुर में रोड सेफ्टी क्लब के बच्चों ने संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता अभियान के तहत रैली का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों के हांथों में सड़क सुरक्षा को लेकर स्लोगन लिखी तख्तियां व बैनर आकर्षण का केंद्र बने। बच्चों ने लोगों को ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया।

स्कूली बच्चों ने सड़क सुरक्षा से सम्बंधित स्लोगन लिखकर निकाली रैली, यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। इस रैली के द्वारा आम लोगों को यातायात नियमों की जानकारी व उनका पालन करने की अपील की गई।

इस दौरान रोड सेफ्टी क्लब प्रभारी अब्दुल मजीद ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि बच्चों की सुरक्षा न सिर्फ घर के अंदर, बल्कि घर के बाहर भी सुनिश्चित करनी जरूरी होती है। यहां घर के बाहर की सुरक्षा से हमारा तात्पर्य बच्चों की आत्मरक्षा से है, जिसमें सड़क सुरक्षा के नियम भी शामिल हैं।

इसके साथ साथ बच्चों को महत्वपूर्ण रोड सेफ्टी रूल्स के बारे में भी बताया, जिसमें ड्राइविंग के समय ब्रेक और हॉर्न सही से कार्य कर रहे हैं या नहीं। पीछे से आ रहे वाहनों को जाने का रास्ता देंने समेत साइकिल से चलने पर उसकी गति का ध्यान रखने के बारे में जानकारी दी। इसके उपरांत छात्रों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। उसके बाद निबंध, पोस्टर, पेंटिग प्रतियोगिता भी कराई गई।

इसके उपरांत प्रधानाचार्य नीलम वर्मा ने कहा कि जीवन अमूल्य है। इसलिए हमें सदैव सड़क पर चलते समय सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। वाहन चलाते समय जरूरी है कि खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। कार चलाते समय सीटबेल्ट लगाना न भूले। एक भूल बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

ये रहे उपस्थित

रैली के दौरान बच्चों के साथ सभी अध्यापक व प्राध्यापक उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...