राष्ट्रीय कवि संगम की जिला चंबा इकाई द्वारा कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

जिला चंबा के उपमंडल सलूनी के राजकीय आदर्श प्राथमिक पाठशाला अनोगा मे राष्ट्रीय कवि संगम जिला चंबा इकाई के माध्यम से एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन पाठशाला के भगत सिंह मैदान में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला परियोजना अधिकारी राजेश शर्मा एवं अध्यक्ष के रूप में राष्ट्रीय कवि संगम के प्रांत अध्यक्ष डॉ संदीप शर्मा ने शिरकत की।

कवि सम्मेलन की शुरुआत सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों के सम्मान के साथ हुई। उसके पश्चात दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के बाद कार्यक्रम प्रारंभ करने की अनुमति मुख्य अतिथि से ली गई। इसके पश्चात सभी आमंत्रित कवियों ने अपनी अपनी प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी एवं वाहवाही लूटी।

इस दौरान विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रान्त महामंत्री सर्वेश कुमार मिश्र, डाइट चंबा से कम्युनिटी समन्वयक डॉ. कविता बिजलवान, खंड विकास समिति अध्यक्षा कंगना सेठी, प्रदेश के प्रसिद्ध गजलकार सुभाष साहिल सहित जिला चंबा के वरिष्ठ कवि भूपेंद्र जसरोटिया एवं प्रान्त मीडिया प्रभारी राष्ट्रीय कवि संगम युद्धवीर टण्डन ने शिरकत की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...