आखिर लग गए उटीप से कुम्हारका कैंची मोड़ तक क्रैश बैरीयर, लोगों ने जिला परिषद मनोज मनु का किया धन्यवाद

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

चम्बा लुड्डू सेरी रोड़ पर उटीप पनिहार से लेकर कुम्हारका कैंची मोड़ तक सड़क के तंग भी हैं और साथ में क्रैश बैरीयर न होने की वजह कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और न जाने कितनों की मौतें हो चुकी हैं । इतना ही नहीं पिछले एक साल में ही तीन दुर्घटनाओं में तीन युवकों और एक महिला की मौत हो चुकी है । लोगों की मांग थी कि उटीप पनिहार से लेकर कुम्हारका कैंची मोड़ तक क्रैश बैरीयर लगाये जायें ताकि किसी प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके ।

जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार के कुम्हारका पंचायत दौरे को दौरान स्थानीय लोगों ने जिला परिषद से भी इसकी मांग की थी । जिला परिषद ने विधायक पवन नैय्यर जी व पीडबल्यूडी विभाग से अधिशाषी अभियंता जीत सिंह ठाकुर से मुलाकात कर इसकी मांग उठाई थी ।

वहीं जिला परिषद मनोज कुमार ने बताया कि कुम्हारका पंचायत के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने हमसे यह मांग करी थी । हमने चम्बा सदर विधायक श्री पवन नैय्यर जी व अधिशाषी अभियंता से मुलाकात कर क्रैश बैरीयर लगाने की मांग थी ।

उन्होने धन्यवाद करते हुए बताया कि बहुत ही कम समय में लोगों की इस मांग को विभाग द्वारा पूरा किया गया है । अब इस जगह पर किसी तरह की कोई दुर्घटना का अंदेशा नहीं है । फिर भी उन्होने लोगों से आह्लान करते हुए कहा कि गाड़ी चलाते समय कानूनी नियमों का पालन जरूर करें, ध्यानपूर्वक गाड़ी ड्राईव करें । आपके लिये आप अकेले हो परंतु आपके परिवार के लिये आप पूरी दुनिया हो ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...