राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को तीसरा गोल्ड, अचिंता श्युली ने वेटलिफ्टिंग में किया कमाल

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय वेटलिफ्टरों का शानदार प्रदर्शन जारी है। अब भारत के युवा वेटलिफ्टर अचिंता श्युली ने गोल्ड मेडल जीता है। यह बर्मिंघम 2022 में भारत का तीसरा स्वर्ण पदक है। अचिंता ने यह गोल्ड 73 किलोग्राम भार वर्ग में जीता है। 20 वर्षीय अचिंता ने स्नैच में 143 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 170 किग्रा सहित कुल 313 किलोग्राम के स्कोर के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।

अचिंता ने पहले स्नैच राउंड में 140 किग्रा के प्रयास के साथ राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड तोड़ा, लेकिन वह इतने पर नहीं रुके और अपने ही प्रदर्शन को बेहतर करते हुए 143 किग्रा के साथ नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड स्थापित किया। राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप 2021 के विजेता अचिंता ने क्लीन एंड जर्क में अपने वर्चस्व पर मुहर लगाते हुए 166 किलो भार उठाया।

इस प्रयास के साथ उनका कुल स्कोर 309 हो गया जो राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड था, लेकिन अचिंता ने स्नैच की तरह ही क्लीन एंड जर्क में भी अपने प्रयास को बेहतर करते हुए 170 किग्रा भार उठाया। अचिंत को टक्कर देते हुए मलेशिया के मोहम्मद एरी हिदायत ने स्नैच में 138 किग्रा का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया था, और स्वर्ण जीतने के लिये उन्हें क्लीन एंड जर्क में 176 किलो का विशाल आंकड़ा छूना था।

हिदायत ने 176 का प्रयास भी किया, लेकिन वह असफल रहे। अंततः हिदायत ने 303 किलोग्राम की लिफ्ट के साथ रजत पदक से संतोष किया, जबकि भारत के अचिंता श्युली ने 313 किग्रा की लिफ्ट के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। बता दें कि भारत अब तक राष्ट्रमंडल खेल 2022 में तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित कुल 6 पदक जीत चुका है। भारत के सभी पदक वेटलिफ्टिंग में आये हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...