राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे ज्वाली के संजीव कुमार मुख्य शिक्षक

--Advertisement--

Image

भलाड – शिबू ठाकुर

संजीव कुमार मुख्य शिक्षक राजकीय प्राथमिक पाठशाला भलाड शिक्षा खण्ड ज्वाली जिला कांगड़ा हिo प्रo शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

संजीव कुमार मुख्य शिक्षक बहुत ही मेहनती अध्यापक है। उन्होंने जिस भी पाठशाला में कार्य किया है। उनमें काफी सुधार व उनका नाम रोशन किया है ।

2013-14 में जिला स्तर पर स्वच्छता पुरस्कार में प्रथम स्थान प्राप्त करके पाठशाला का नाम ऊंचा किया है। वहीं 2016-17 में पुनः स्वच्छता दिवस पर व्लाक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

इनके द्वारा शिक्षा के साथ साथ खेलों के लिए भी बहुत बच्चों को तैयार किया तथा राज्य स्तर तक खिलाया है। पूर्व पाठशाला में भी कम्प्यूटर शिक्षा तथा अन्य सुविधाएं लोगों की सहायता से पाठशाला में उपलब्ध करवाई ।

इसके साथ साथ पाठशाला में नर्सरी कक्षाएं शुरू करके पाठशाला के नामांकन को भी बढ़ाया है। अपनी पाठशाला में बच्चों को प्राइवेट स्कूलों की तरह टाई वैल्ट इत्यादि लगाकर उनमें इस तरह से हीन भावना को भी दूर किया है ।

इनका नाम राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार में मिलने पर इलाके में खुशी की लहर है। वहीं ग्राम पंचायत भलाड के प्रधान मंगल सिंह तथा एसएमसी प्रधान अनीता देवी ने तथा समस्त गांववासियों ने शुभकामनाएं दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...