गुरु की गरिमा को लांछित करने वाले प्रधानाचार्य से लिया जाए इस्तीफ़ा

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में प्रोजेक्ट स्कूल के प्रधानाचार्य का जो शर्मनाक कृत्य सामने आया है, विद्यार्थी परिषद् उसकी कड़ी शब्दों में निंदा करती है।

प्रांत सह मंत्री शिल्पा कुमारी ने कहा कि एक विद्यालय में प्रधानाचार्य ही वहां के छात्र – छात्राओं की सुरक्षा ,उनकी परेशानियों, उनकी मांगों को पूरा करने का कार्य करता है

ऐसे में प्रधानाचार्य द्वारा ही छेड़छाड़ जैसे कृत्य ने ऐसे विश्वसनीय पद की गरिमा को लांछित किया है। ऐसे व्यक्ति समाज व शिक्षा क्षेत्र में एक बहुत बड़ा धब्बा हैं।

इससे पहले भी कई शिक्षकों के ऐसे कृत्य सामने आ चुके हैं और बार बार ऐसी घटनाएं होना चिंता का विषय है। जिस प्रकार उस छात्रा द्वारा बहादुरी व समझदारी से उस परिस्थिति का सामना किया गया ।

साथ ही ऐसे चरित्रहीन व्यक्ति को भी सबके सामने लाने का कार्य किया गया वो प्रशंसा योग्य है व अन्य छात्राओं तथा महिलाओं को प्रेरणा देता है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् यह मांग करता है कि ऐसे चरित्रहीन व्यक्ति को जल्द से जल्द प्रधानाचार्य पद से हटाया जाए व उस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो विद्यार्थी परिषद् आंदोलन पर उतरेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...