राज्यपाल करेंगे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारंभ, तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 23 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर  मेला-2023 का विधिवत शुभारंभ करेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्यपाल 22 जुलाई को सायः चंबा पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह में रहेगा। 23 जुलाई को राज्यपाल सुबह 9.30 बजे श्री लक्ष्मी नारायण जी को मिंजर अर्पित करने के पश्चात चंबा के ऐतिहासिक चौगान में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2023 का विधिवत शुभारंभ करेंगे।

दोपहर बाद 4 बजे राज्यपाल श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित होने वाली श्री राम कथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। इसके पश्चात वह सांय चामुंडा माता मंदिर का दौरा करेंगे और मिंजर मेला – 2023 की पहली सांस्कृतिक संध्या  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में ही रहेगा।

साथ में उपायुक्त ने यह भी बताया कि बताया कि 24 जुलाई को राज्यपाल  सुबह 8:55 पर भूरी सिंह संग्रहालय चंबा का दौरा करेंगे। उसके उपरांत 9:40 बजे चंबा चौगान में प्रशासन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करने के बाद ज़िला प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी करेंगे।

राज्यपाल महोदय 12 बजे चंबा से खजियार जाएंगे और दोपहर बाद पठानकोट की ओर रवाना होंगे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...