यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पास करने वालों को मिलेंगे 30 हजार रुपये

--Advertisement--

20 जुलाई, हिम खबर डेस्क

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाले सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले हिमाचली युवाओं को निशुल्क अनुशिक्षण सहायता योजना के तहत 30 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से दी जाने वाली इस धनराशि के लिए पात्र युवा जिला कल्याण अधिकारी या तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

जिला कल्याण अधिकारी राकेश पुरी ने बताया कि वर्ष 2023-24 के दौरान संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले किसी भी वर्ग के युवा निशुल्क अनुशिक्षण सहायता योजना के लिए पात्र हैं।

उन्होंने जिला के सभी पात्र युवाओं से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए जिला कल्याण अधिकारी या तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...