युवाओं को नशे से दूर रखने को खोले जाएंगे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर: केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

बोले,  व्यायाम से बच्चों एवं युवाओं में तनाव होता है कम

शाहपुर, 09 अक्तूबर – नितिश पठानियां

विधायक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोलने पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र में भी आईटीआई शाहपुर में दस लाख की लागत से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोला जा चुका है।

विधायककेवल सिंह पठानियां ने कहा कि शाहपुर विधानसभा के विभिन्न जगहों पर जिम खोले जाएंगे ताकि युवाओं को व्यायाम की बेहतर सुविधा मिल सके।

उन्होंने कहा कि नियमित रूप से व्यायाम करने से बच्चों में तनाव कम होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है, वजन संतुलित रहता है, स्वास्थ्य बेहतर रहता है और अच्छी नींद आती है। लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि बच्चों को अपने उम्र के हिसाब से व्यायाम करना चाहिए और जिम जाना चाहिए।

विधायक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि राज्य सरकार भी खेलों को भी बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठा रही है इसी दिशा में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्व तरीके से सभी पंचायतों में खेल मैदान विकसित किए जाएंगे ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें और नशे की लत से भी युवा दूर रह सकें। पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए उचित तथा सार्थक कदम उठा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सांप काटने पर अब नहीं जाएगी जान! 108 एंबुलैंस में मिलेगी एंटी-स्नेक वेनम सुविधा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अब सांप के काटने पर...

हिमाचल की बेटी ने भरी सफलता की उड़ान, अपेक्षा वायुसेना में बनी नर्सिंग ऑफिसर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की बेटियां अपने हुनर और कड़ी...

छह जुलाई से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, इन जिलों के लिए चेतावनी, कहर बरसाएगा अंबर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में मानसून अब रफ्तार पकडऩे वाला...

हिमाचल कांग्रेस ने संगठन को धार देने का बनाया रोडमैप, राज्य में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन...