मुख्यमंत्री सुक्खू की सुरक्षा से ब्रजेश सूद हटाए, शिव कुमार को जिम्मा

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सूद को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर अब एचपीएस अधिकारी डॉक्टर शिव कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।

2007 बैच के एचपीएस अधिकारी डॉक्टर शिव कुमार सोलन में होमगार्ड के कमांडेंट तैनात थे। वह बिलासपुर जिला के मूल निवासी हैं। वह सोलन के एएसपी भी रह चुके हैं।

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना द्वारा शनिवार को जारी आदेश के मुताबिक डॉक्टर शिव कुमार को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में एसपी का ओहदा दिया गया है।

इसके अलावा उनके पास कमांडेंट होमगार्ड सोलन का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। वहीं ब्रजेश सूद को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। उनकी तैनाती के आदेश अलग से जारी होंगे।

इस बीच प्रदेश सरकार ने 2022 बैच के एचपीएस अधिकारी विक्रांत बोन्सरा को श्री नैना देवी जी का एसडीपीओ नियुक्त किया है।

वहीं इस पद का जिम्मा संभाल रहे 2020 बैच के एचपीएस शेर सिंह-2 को बिलासपुर के बस्सी स्थित पांचवीं बटालियन में डीएसपी लगाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...