मुख्यमंत्री के सारे टेस्ट सामान्य, परसों तक मिल सकती है छुट्टी

--Advertisement--

चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को दो-तीन दिन निगरानी में रहने की सलाह दी है।

दिल्ली – नवीन चौहान

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सभी टेस्ट सामान्य आए हैं। उन्हें वीरवार तक एम्स नई दिल्ली से छुट्टी मिल सकती है। वह आइसोलेशन वार्ड में हैं, जिससे किसी भी तरह के संक्रमण का खतरा न हो।

सोमवार को सीएम का अल्ट्रासाउंड टेस्ट भी सामान्य आया है। चिकित्सकों ने दो-तीन दिन उन्हें निगरानी में रहने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री के पैंक्रियाज से संबंधित रिपोर्ट भी अब सामान्य हैं। सूत्रों के अनुसार इसमें किसी तरह की सूजन नहीं है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पेट में संक्रमण की शिकायत के बाद पहले आईजीएमसी शिमला में दो दिन भर्ती रहे। उसके बाद वह चिकित्सकों की राय लेने के लिए एम्स गए। वहां उन्हें स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए भर्ती होना पड़ा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...