मिस्त्री की बेटी महिमा ने HPPSC की परीक्षा में पाई सफलता

--Advertisement--

संगड़ाह, 29 मार्च – नरेश कुमार राधे

उपमंडल के दुर्गम गांव घंडूरी की महिमा चौहान ने पिता की मेहनत को बेकार नहीं जाने दिया है। बेटी ने कॉलेज कैडर में सहायक आचार्य का पद हासिल कर समूचे इलाके को गौरवान्वित किया है।

मिस्त्री की बेटी महिमा की सफलता असाधारण है। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली बेटी के लिए इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था, साथ ही खास बात ये भी है कि वो अंग्रेजी विषय की सहायक प्रोफेसर बनी है।

हिंदी माध्यम से पढ़ाई करने वाली महिमा के पिता कल्याण सिंह की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है। महिमा के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान उन्होंने NET व SET की परीक्षा की तैयारी की थी। वो सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को देती है।

बता दें कि उपमंडल संगडाह के भलौना गांव के ओम प्रकाश ने भी सहायक प्रोफेसर की परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। गत 2 माह में क्षेत्र के 5 मेधावी छात्र सहायक आचार्य चयनित हो चुके हैं, जिनमें पूजा शर्मा, विनोद धीमान व विपिन शामिल हैं।

विडम्बना यह भी है कि आठ प्रोफेसर देने वाले डिग्री कॉलेज संगडाह में साइंस व कॉमर्स के साथ-साथ इंग्लिश विषय के शिक्षक के पद खाली है।

हाल ही में महाविद्यालय के वार्षिक समारोह में स्थानीय विधायक विनय कुमार खाली पद भरने व पोस्ट ग्रेजुएशन की कक्षाओं को शुरू करवाने का ऐलान किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...