पाइपें डालकर कनेक्शन देना भुला विभाग, ज्वाली में लोगों ने दिया एक हफ्ते का अल्टीमेटम

--Advertisement--

पानी की समस्या का हल न हुआ तो विभागीय कार्यालय का करेंगे घेराब, पेयजल की समस्या बारे ग्रामीणों ने अधिशाषी अभियंता को लिखित रूप से करवाया अवगत

ज्वाली – शिबू ठाकुर

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के अधीन पंचायत कोठीबंड़ा के बटुही गांव में पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। गर्मियों की दस्तक के साथ ही पेयजल किल्लत झेलनी पड़ रही है।

इसी संदर्भ में बटुही गांव का एक प्रतिनिधिमंडल जल शक्ति विभाग ज्वाली के अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा से मिला था लिखित रूप से समस्या बारे अवगत करवाया।

महिलाओं अनीता देवी, रानी ठाकुर, ओमिका देवी, बाला देवी, बीना देवी ने बताया कि हमारे घरों के लिए करीबन आठ माह पहले विभाग द्वारा अढ़ाई इंच की 60 पाइपें डाली थीं लेकिन उसके बाद विभाग कनेक्शन देना भूल गया।

विभाग को कई बार अवगत करवाया गया लेकिन आश्वासनों के सिवाए कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि हमारे घरों में टॉयलेट की टैंकियां भी खाली पड़ी हैं। बाबड़ी से पानी पीने को मजबूर हैं।

उन्होंने चेताया है कि अगर एक सप्ताह में पानी की समस्या का हल न हुआ तो विभागीय कार्यालय का घेराब किया जाएगा।

विभागीय अधिशाषी अभियंता के बोल

इस बारे जल शक्ति विभाग जवाली के अधिशाषी अभियंता अजय कुमार ने कहा कि जल्द ही मेन पाइप से कनेक्शन दे दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...