मानसिक रोगी महिला ने उठाया खाैफनाक कदम, टांडा अस्पताल में तोड़ा दम

--Advertisement--

Image

चम्बा, भूषण गुरुंग

चम्बा जिला की एक झुलसी महिला ने घावों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी खेरी सन्नी गुलेरिया ने बताया कि 45 वर्षीय महिला के परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रोगी थी, जिसके चलते वह काफी समय से दवाई खा रही थी। उन्होंने बताया कि इसका पति कुछ दिन पूर्व उक्त महिला को उसकी बहन के पास छोड़ कर गया था।

इस महिला की बहन किसी काम से बाहर गई तो उसने पीछे से अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली, जिससे वह 90 प्रतिशत तक झुलस गई थी। महिला को गत दिवस डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...