खबर का असर:सीएचसी लंज में अतिरिक्त डॉक्टर तैनात।

--Advertisement--

Image

चंगर संघर्ष समिति व रामलीला कमेटी लंज ने सीएचसी लंज में सम्भाला मोर्चा।

सिंटू भारद्वाज ने दान दी सेंसर युक्त सैनिटाइज मशीन।

सीएचसी लंज में व्यवस्था को देख एसडीएम काँगड़ा ने की प्रशंसा।

लंज(निजी संवाददाता)

लंज अस्पताल में पिछले कल अफरातफरी को देखते हुए चंगर संघर्ष समिति के अध्यक्ष जनम सिंह गुलेरिया व रामलीला कमेटी के प्रधान विनोद चौधरी ने अपने सदस्यों के साथ सुबह 8 बजे से सीएचसी लंज में मोर्चा संभाला व अस्पताल के प्रांगण में गोले लगाकर खुद लोगों की रजिस्ट्रेशन करके लोगों को पूरी हिदायतों के साथ वैक्सिनैशन करवाई ।
अस्पताल के प्रांगण में अतिरिक्त  टेंट भी लगवाए गए ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो जिसमें सरकार द्वारा अपनाए जा रहे सभी मापदंडों का ख्याल रखा गया पिछले कल लोगों के हजूम को देखते हुए चंगर संघर्ष समिति ने नाराजगी जाहिर की थी जिसकी खबर हिमख़बर न्यूज़ चैनल पर चली थी । आज लंज अस्पताल में वीएमओ संजीव भारद्वाज ने अतिरिक्त डाक्टर की तैनाती भी करवा दी थी आज सीएचसी की व्यवस्था में स्थानीय लोगों में वीडीसी प्रीतम सिंह,उप प्रधान लंज खास हंसराज,सिंटू भारद्वाज,विक्रम सिंह,अनीता देवी,भूवनीश कुमार,रोहित मेहरा,लवली कौंडल,हरिश मेहरा का विशेष योगदान रहा जिसके लिए वैक्सिनैशन करवाने वाले लोगों ने भी प्रशंसा की वहीं स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग भी की है कि इस वक्त वैक्सिनैशन व टेस्ट का कार्य लंज सीएचसी में बहुत ही ज्यादा स्तर पर किया जा रहा है जिसको देखते हुए सीएचसी में पूरा स्टाफ उपल्वध करवाया जाए साथ ही भवन का कार्य भी युद्ध स्तर पर करवाया जाए ताकि लोगों को कौई परेशानी न हो ।

*सिंटू भारद्वाज ने दान की सैंसर युक्त  सैनिटाईज मशीन* –
कल की अफरातफरी को देखते हुए स्थानीय पंचायत के निवासी समाजसेवी सिंटू भारद्वाज ने सीएचसी लंज में सेंसर युक्त सैनिटाईज मशीन दान की ताकि डाक्टरों व अस्पताल प्रशासन को कोविन – 19 की समस्या से कुछ निजात दिलाई जा सके साथ ही वाहर से आने जाने वालों को किसी चीज को हाथ लगाने से पहले सैनिटायज किया जा सके वहीं वीएमओ तियारा ने अस्पताल प्रशासन को 25 कुर्सीयाँ लेने को कहा जो तुरंत अस्पताल में लगाई गई ताकि विमार  वजूर्ग लोगों को वैठने में कोई परेशानी न हो।

*एसडीएम काँगड़ा अभिषेक वर्मा ने की लोगों  की तारीफ*


--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...