माता भीमाकाली मन्दिर परिसर में शुरू हुआ 7 दिवसीय 50वाँ कोटी रूद्र महायज्ञ

--Advertisement--

Image

सांसद प्रतिभा सिंह महायज्ञ में विशेष रूप से रहीं उपस्थित।

मण्डी, 12 मार्च – डॉली चौहान 

विश्व शांन्ति, प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण हेतु मंडी शहर के माता भीमाकाली मंदिर परिसर में एक सप्ताह तक चलने वाले 50वाँ कोटी रूद्र महायज्ञ आज रविवार को शुरू हुआ।

मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह महायज्ञ में विशेष रूप से उपस्थित रही। महायज्ञ के प्रमुख महंत आचार्य नित्यानंद सेमवाल ने सांसद प्रतिभा सिंह का स्वागत किया व उन्हें शाल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया।

संसद प्रतिभा सिंह ने माता भीमाकाली मन्दिर में भी शीश नवाया व पूजा अर्चना की। महायज्ञ का समापन 18 मार्च को माता भीमाकाली मंदिर परिसर में होगा।

50वें कोटी रूद्र महायज्ञ के प्रमुख महंत आचार्य नित्यानंद सेमवाल ने बताया कि भगवान शिव को समर्पित इस महायज्ञ में एक करोड़ मंत्रों का जाप होगा।

इस यज्ञ के सफल आयोजन के लिए 751 ब्राह्मण यज्ञ को संपन्न करवाएंगे, इनमें 650 पंडित हिमाचल प्रदेश के हैं और 101 ब्राह्मण उत्तराखंड के हैं। इस यज्ञ में 51 वेदियाँ और 51 हवन कुंड स्थापित किए गए हैं जिनमें 251 लोग आहुति डालेंगे।

कोटी रूद्र महायज्ञ का आयोजन विश्व शांन्ति, विश्व उद्धार तथा प्रकृति और संस्कृति को बचाने के लिए किया जा रहा है। महायज्ञ की शुरुआत बाबा भूतनाथ मंदिर से कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें 2100 कलश उठाए ब्रह्मण और अन्य श्रद्धालू माता भीमाकाली परिसर पहुंचे।

ये रहे उपस्थित 

प्रदेश महासचिव चेतराम ठाकुर, जिला परिषद सदस्य चम्पा ठाकुर, भीमाकाली मन्दिर कमेटी के प्रधान पुष्पराज शर्मा, व्यापार मण्डल मण्डी के प्रधान राजेन्द्र महिन्द्रु सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...