ज्वाली में रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगू 

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के अंतर्गत महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जवाली इंदु बाला की अध्यक्षता में रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में रोष रैली निकाली गई।

जिसमें केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गुबार निकाला गया। महिलाओं ने ‘भाजपा आई महंगाई लाई’ ‘केंद्र की सरकार को भेजो हरिद्वार को’ इत्यादि नारे लगाए गए।

महिला ब्लॉक अध्यक्ष इंदु बाला ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि रसोईगैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी करके जनता को महंगाई की चक्की में पिसने को मजबूर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि घरों में रखे सिलेंडर शोपीस बन रहे हैं जिनको भरवाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि गृहिणियां घरों में चूल्हे जलाने को मजबूर हो गई हैं।

इंदु बाला ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी व भ्र्ष्टाचार की जननी है। उन्होंने कहा कि विदेशों से काला धन लाने की बात करने वाली मोदी सरकार के राज में देश से ही धन गायब हो गया।

अब एसबीआई व एलआईसी को अदानी ग्रुप में मर्ज किए जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ हुआ है, उसी प्रकार देश से भी भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है।

इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...