मां की ममता हुई शर्मसार! सुनसान जगह पर इस हालत में मिली नवजात

--Advertisement--

मां की ममता हुई शर्मसार! सुनसान जगह पर इस हालत में मिली नवजात

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बिलासपुर जिला में एक बार फिर मां की ममता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जिला के अंतर्गत आते मलोखर के चडाऊ गांव में शनिवार सुबह गांववासियों ने एक नवजात बच्ची को पीपल के साथ लगते पानी की कूहल में सुनसान स्थान पर छोड़ा हुआ पाया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए और नवजात को वहां से उठाया।

इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस थाना बरमाणा के अंतर्गत आती पुलिस चौकी खारसी में सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी से एक टीम मौके पर पहुंची तथा नवजात को कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार नवजात बच्ची 3-4 दिन की बताई जा रही है, जिसे जुखाला स्थित अस्पताल ले जाया गया है, वहां उसकी प्राथमिक जांच करवाई जा रही है।

वहीं लोगों का कहना है कि इतनी कड़ाके की ठंड में नवजात बच्ची को इस हालत में छोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह का कोई मामला सामने न आए। फिलहाल मामले के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...