मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे ग्रामीण डाक सेवक, केंद्र सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

ऑल इंडिया ग्रामीण डाक सेवक यूनियन ज्वाली ने अपनी मांगों को लेकर रोष रैली निकालते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीण डाक सेवकों ने यूनियन अध्यक्ष बुद्धि सिंह व उपाध्यक्ष सतीश कुमार के नेतृत्व में डाकघर लब से लेकर कैहरियां तक तथा कैहरियां से डाकघर लब तक रैली निकाली। रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय संचार मंत्री के खिलाफ नारे लगाए गए।

यूनियन अध्यक्ष बुद्धि सिंह व उपाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा हमें सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं किया जा रहा है तथा 40 से 45 साल सेवाएं देने के उपरांत हम ऐसे ही सेवानिवृत हो जाते हैं। अन्य विभागों की तर्ज पर हमें कोई भी लाभ नहीं दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि कागजों में हमारे कार्य का टाइम चार घण्टे है जबकि हमसे 8 घण्टे ड्यूटी ली जाती है। हमारा केंद्र सरकार द्वारा शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...