घुमारवीं में गुग्गा घाट के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खेतों में पलटी, चालक की मौत

--Advertisement--

पुलिस थाना घुमारवीं के तहत ग्राम पंचायत तयून खास के गुग्गा घाट कस्बे के पास रात के समय एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पुलिस थाना घुमारवीं के तहत ग्राम पंचायत तयून खास के गुग्गा घाट कस्बे के पास रात के समय एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सुबह के समय सूचना मिली कि गुग्गा घाट के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कार सड़क से करीब 300 फीट नीचे खेतों में पलटी हुई थी। घटनास्थल से करीब 150 फीट नीचे चालक का शव मिला।

पुलिस ने दमकल विभाग की सहायता से कार को बाहर निकाला। मृतक की पहचान सुभाष चंद्र (40) पुत्र प्रेमलाल निवासी गांव तयून खास के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सुभाष हरलोग में एक ढाबा चलाता था। रात को ढाबे से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

रात को अंधेरा और सुनसान जगह होने के कारण किसी को हादसे का पता नहीं चला, लेकिन सुबह जब ग्रामीण खेतों में गोबर डालने गए तो उन्हें इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह के बोल

उधर, डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल एक नैनो गाड़ी और एक व्यक्ति का शव मिला है।  शव का पोस्टमार्टम घुमारवीं अस्पताल में करवा कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...