महिलाओं को धारा 125 सीआरपीसी और घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम, 2005 के बारे में दी जानकारी

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला द्वारा ग्राम पंचायत कोटि में विधिक साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत कोटि के ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

शिविर में अधिवक्ता भूपेन्द्र शर्मा ने लोगों को एनडीपीएस एक्ट, धारा 125 सीआरपीसी और घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 के बारे में जानकारी दी।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला विकास गुप्ता ने नालसा की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत करवाया।

उन्होंने मुफ्त कानूनी सहायता, मध्यस्थता, आगामी 14 मई, 2022 की राष्ट्रीय लोक अदालत, महिला हेल्पलाइन नं. 181 और हिमाचल प्रदेश (अपराध का शिकार) मुआवजा योजना, 2019 इत्यादि के बारे में जानकारी दी।

शिविर में लोगों को आई.सी. मैटिरियल भी वितरित किया गया, जिसमें उन्होंने विशेष रूचि दिखाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...