मनेई में युवाओं ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 27 यूनिट रक्त किया एकत्रित

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

शाहपुर उपमंडल में तहत प्राथमिक पाठशाला मनेई में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर का आयोजन महाकाल युवा मंडल भरूपलाहड़ व ड्रॉप्स ऑफ लाइफ एनजीओ से सौजन्य से किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ शहीद तिलक की पत्नी सावित्री देवी ने किया ।

वहीं भरूपलाहड़ पंचायत से हरनाम सिंह प्रधान ,भीखम सिंह उपप्रधान,पंचायत मनेई की प्रधान निशा देवी ,बीडीसी सदस्य कतक चंद,पूर्व प्रधान मनेई रेखा चौधरी सहित क्लब के सदस्यों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए

इस रक्त दान शिविर में 27 यूनिट एकत्रित किए गए।क्लब के सचिव शक्ति सिंह ने बताया कि रक्तदान महादान है और एक छोटा सा योगदान किसी की जिन्दगी बचा सकता है।

उन्होंने मौजूदा सभी रक्त दानियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि रक्त दान का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सभी प्रतिभागियों को जूस और फ्रूट बांटा गया ,बुद्धा संस्था की ओर से सबको ब्लड डोनेशन प्रमाण पत्र जारी किए गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...