महिलाओं के लिये भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर नारी शक्ति ने थामा भाजपा का दामन

--Advertisement--

Image

विधायक विशाल नैहरिया की मौजूदगी में हासिल की भाजपा की सदस्यता, भाजपा में शामिल हुईं अंद्राड, टँग और रसेहड़ की महिलाएं

धर्मशाला – राजीव जसबाल 

केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार की महिलाओं के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर 38 महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा है।

रविवार को टँग पंचायत के गुरुद्वारा में महिला संवाद कार्यक्रम में विधायक विशाल नैहरिया ने महिलाओं को भाजपा की सदस्यता प्रदान की।

भाजपा में शामिल महिलाओं ने कहा कि पूर्व में रही कॉंग्रेस सरकारों ने महिलाओं के साथ केवल छल किया है। केवल भाजपा सरकार ने ही महिला उथान और सशक्तिकरण के लिए योजनाएं शुरू की हैं।

रविवार को विधायक ने झियोल और टँग में महिलाओं के साथ संवाद किया।

इस दौरान वंदना शर्मा, अरुण बाला, इंदु बाला, मलका देवी, कमलेश, रीना, सुषमा, प्रोमिला राणा, इंदु बाला, चंपा देवी, सावित्री देवी, सुमना देवी, बिमला देवी, रजनी, सपना, नेहा, निर्मला देवी, सत्या देवी, माया देवी, कमला देवी, राजकुमारी, पूजा देवी, वीना देवी, बिमला देवी, अनुराधा, अंजना कुमारी, किरण देवी, कमलेश कुमारी, समंगला देवी, जानकी देवी, वीना देवी, आशा देवी, सलोचना रानी, विजय लता, रीतू और सपना ने भाजपा की सदस्यता हासिल की।

इस मौके पर अंद्राड़ की प्रधान शालू, टँग नरवाणा की प्रधान सरिता देवी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता शर्मा, एस टी मोर्चा अध्यक्ष राकेश कुमार, एस सी मोर्चा जिला महामंत्री राजपाल, टँग पूर्व प्रधान गुलशन, दिनेश कपूर, सुरेंद्र कपूर, शक्ति अत्री, कांता सोनी, पवना शर्मा, स्नेह कपुर, सवित्रा गुरंग, सपना देवी आदि शामिल रहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...