महादेव में कमरे में फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisement--

Image

मंडी – अंशुल दीक्षित

सुंदरनगर के निकट महादेव (घांघल) क्षेत्र में एक प्रवासी मजदूर का फंदा लगाकर आत्महत्या करने मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पिछले करीब एक वर्ष से महादेव (घांघल) क्षेत्र में एक 22 वर्षीय प्रवासी मजदूर किराए के कमरे फंदे पर लटका हुआ मिला है।

मजदूर कमरे से जब बाहर नहीं निकला तो अन्य मजदूरों ने कमरे को खोलने का प्रयास किया लेकिन कमरा अंदर से बंद पाया गया। इस पर उन्होंने मकान मालिक सहित स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर कमरा खोला तो व्यक्ति का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका पाया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतक प्रवासी मजदूर की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र सुभाष गांव सेवा नंगल डाकघर नवीगंज तहसील दाताकुंज जिला बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

धनोटू पुलिस थाना प्रभारी बोधराज ने मामले की पुष्टी की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...