बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, गुरुद्वारे के ग्रंथी सहित 2 युवक गिरफ्तार; 4 बुलेट भी बरामद

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की शिमला पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी शिमला से बाइक चोरी कर पंजाब में बेचते थे.

आरोपी जोवन जीत सिंह और अमृत पाल सिंह क्रमश पंजाब के अमृतसर और फतेहगढ़ साहिब से है. आरोपी अमृत पाल सिंह शिमला के सांगटी में रहता था, जबकि दूसरा आरोपी जोवन जीत सिंह शिमला के गुरुद्वारे में ग्रंथी का काम करता था.

यह दोनों दिन में अपना दूसरा काम निपटा थे,जबकि रात को चोरी की वारदात को अंजाम देते थे. पुलिस को इनपुट मिला था कि यह दोनों आरोपी पिछले काफी समय से शिमला में चोरी कर रहे हैं. पुलिस ने इन पर कड़ी नजर रखनी शुरू की. इनका रिकॉर्ड खंगाला गया तो पता लगा कि ये पहले भी चोरी की वारदात में शामिल रहे हैं.

फिलहाल पुलिस तफ्तीश करने में जुटी है कि इस गिरोह में कौन-कौन शामिल हैं, और कितने लोग जुड़े हुए हैं, इस बारे में पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. दोनों आरोपियों से पुलिस ने चोरी की गई चार बुलेट भी बरामद की हैं. चारों बाइक फतेहगढ़, गुरदासपुर और अमृतसर से मिली हैं.

जानकारी के अनुसार, इस साल जनवरी महीने से लेकर अब तक इन्होंने कई बाइक पर हाथ साफ किया और इसे शिमला से चुराकर पंजाब में बेचा. जनवरी से लेकर अब तक बालूगंज थाने में 3 अलग अलग अलग मामले में केस दर्ज हुए है.

एसपी शिमला मोनिका भटुंगरू का कहना है कि पुलिस ने मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई है. दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...