मनाली में 2 साल की बच्ची से हुई दरिंदगी पर कांग्रेस ने घेरी भाजपा, जड़े ये आरोप

--Advertisement--

Image

शिमला, 04 नवंबर – नितिश पठानियां

हिमाचल में चुनावी सियासत पूरे उफान पर है। आरोप प्रत्यारोप का दौर भी खूब चल रहा है।  इस बीच कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने भाजपा पर बलात्कारियों के सहारे चुनाव जीतने के आरोप लगाए हैं।

वहीं, वीरवार को मनाली में दो साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म पर भी कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने दुष्कर्म के मामले को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मुद्दों पर राजनीति नहीं करती हैं बल्कि चुनाव जीतने के लिए बलात्कारियों का सहारा लेती हैं। स्मृति ईरानी ऐसे मामलों में चुप्पी साधे रहती है। उनसे बाल विकास मंत्रालय लेकर  उन्हें राहुल गांधी का दुष्प्रचार मंत्रालय देना चाहिए।

सुप्रिया श्रीनेत ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि महिला सुरक्षा की बात करने वाली भाजपा शासन में दो साल की बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। मनाली में दो साल की बच्ची से दरिंदगी की गई। बच्ची जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

भाजपा शासित राज्यों में इस तरह की घटनाएं नई नहीं हैं। देश भर में बीजेपी शासित राज्यों में यही हाल है। गुजरात का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी बलात्कारीयों के बल पर चुनाव लड़ रही है। गुजरात में चुनाव से पहले 11 बलात्कारियों को रिहा किया गया।

हरियाणा में पेरोल पर आए बलात्कारी बाबा राम रहीम से हिमाचल के मंत्री चुनाव में जीत लिए आशीर्वाद मांग रहें हैं। ऐसे लोग बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात कर रहे हैं। हजारों शिकायतें हेल्पलाइन पर की गई हैं लेकिन कोई कार्रवई नही की गई। गुड़िया हेल्पलाइन हेल्पलेस हैं।

मंदिरों की राजनीति पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मंदिर भाजपा के बाप की जागीर नहीं हैं। हिमाचल गुड़िया मामले में सीबीआई जांच के बावजूद कुछ नहीं निकला, कांग्रेस सरकार आने पर मामले की दोबारा जांच की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...