मंडी में 18 से 24 नवम्बर तक आयोजित होगी सेना भर्ती रैली

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी के पड्डल मैदान में 18 से 24 नवम्बर, 2024 तक सेना भर्ती कार्यालय मंडी द्वारा भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सेना अथॉरिटी को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।

उन्होंने जिला के युवाओं से आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में रैली में भाग लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने इस संबंध में जिला के सभी एसडीएम व खंड विकास अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में भर्ती के संबंध में प्रेरक पोस्टर तथा वीडियो के प्रदर्शन के  माध्यम से युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को भी कहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...