पेट्रोल खत्म होने पर चोरी की कार को लावारिस छोड़ भागे चोर

--Advertisement--

पेट्रोल खत्म होने पर चोरी की कार को लावारिस छोड़ भागे चोर

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी के उपनगर टूटू से सटे ठाडा क्षेत्र में सड़क के किनारे से चोरी हुई कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। कार घटनास्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर कटासनी में लावारिस हालत में खड़ी मिली। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार चोरी कर ले जा रही कार का पेट्रोल खत्म हो गया था। ऐसे में पकड़े जाने के डर से चोरों ने कटासनी में सुनसान जगह पर कार को खड़ा किया और भाग निकले। इसके बाद पुलिस तक यह बात पहुंची और कार को बरामद कर लिया गया।

पुलिस को दी शिकायत में मंडी जिला के सरकाघाट निवासी शुभम सकलानी ने कहा था कि वह ढाँडा में किराए का कमरा लेकर रह रहा है। 9 नवम्बर की शाम को उसने अपनी कार (HP-65A-1626) को आर्मी गेट से थोडा आगे सड़क के बाईं तरफ खड़ा किया था। अगले दिन सुबह जब मौके पर पहुंचे तो कार गायब थी।

उन्होंने पहले अपने स्तर पर कार की तलाश ली, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस थाना बालूगंज को दी। कार मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था और कार की तलाश की जा रही थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कार बरामद कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...