भैंस चराने गए व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौत

--Advertisement--

Image

सोलन,02 जनवरी – जीवन वर्मा

पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक के बेटे ने पुलिस को बयान में बताया कि उसके पिता अपनी भैंस को चराने खड्ड की तरह जा रहे थे। इसी दौरान एक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए बद्दी के निजी अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत में देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नालागढ़ अस्पताल भेज दिया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान फकिरिया निवासी बटेड़ बरोटीवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संजीव कुमार, निवासी बटेड़ के कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।

डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई, जिसमें चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...