पैर फिसलने से खाई में गिरा 35 वर्षीय व्यक्ति, दर्दनाक मौत

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 2 फरवरी – डॉली चौहान

पुलिस थाना धर्मपुर के अंतर्गत देर रात एक 35 वर्षीय व्यक्ति खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना धर्मपुर के कर्मचारियों को सूचना मिली कि बीती रात करीब 10 बजे व्यक्ति अपने घर जा रहा था।
इस दौरान पैर फिसलने से वह ढांक में गिर गया। व्यक्ति को परिजनों द्वारा सिविल अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं पुलिस ने धारा 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतक की पहचान संतोष कुमार (35) पुत्र कश्मीर सिंह गांव तनिहार तहसील धर्मपुर जिला मंडी के रूप में हुई है।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...