भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, छह दोस्तों की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार पीछे से 22 टायरा ट्रक में जा घुसी। हादसे में छह दोस्तों की दर्दनाक मौत हुई है। बताया गया कि सभी दिल्ली के शाहदरा निवासी थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

हिमखबर डेस्क

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने कार सवार लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।

जानकारी के अनुसार दिल्ली-देहरादून हाईवे पर छपार के निकट हुए हादसे में शाहदरा निवासी छह दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कराने के बाद परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

मंगलवार सुबह करीब 4 बजे एक 22 टायरा ट्रक संख्या PB10ES 6377 मुजफ्फरनगर से हरिद्वार की ओर जा रहा था। यहां छपार के निकट सियाज कार नंबर DL2CBD/8302 पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हाईवे से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। कार में चालक समेत छह लोग सवार थे। क्रेन की मदद से गाड़ी को ट्रक के नीचे से निकलवाया गया। कार में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिए है। पुलिस का कहना है कि ओवर स्पीड के कारण हादसा हुआ है। मृतक दिल्ली शाहदरा के रहने वाले हैं, सभी आपस में दोस्त थे।

उनके नाम इस प्रकार हैं।

1.शिवम पुत्र योगेन्द्र त्यागी
2. पार्श पुत्र दीपक शर्मा
3. कुनाल पुत्र नवीन शर्मा
4. धीरज
5. विशाल व एक अन्य दोस्त

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...